सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ*

Blog

 

  अनिल प्रभाकर की रिपोर्ट

जालौन ।         देशभर में महिलाओं को सर्विकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर, राजस्थान से अभियान का विधिवत उद्घाटन किया, वहीं उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पूर्वाह्न 11:30 बजे किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण) मयंकेश्वर शरण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु HPV वैक्सीन उपलब्ध कराना है। विशेषज्ञों के अनुसार HPV संक्रमण सर्विकल कैंसर का प्रमुख कारण है, जिससे समय रहते टीकाकरण द्वारा प्रभावी सुरक्षा संभव है।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.डी. गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जनपद में भी व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को इससे जोड़ा जाएगा।

1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *