स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–2026 के तहत नरैनी में रात्रिकालीन सफाई अभियान, नगरवासियों ने जताया आभार

Blog

    सोनू करबरिया की रिपोर्ट

नरैनी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–2026 के अंतर्गत नगर पंचायत नरैनी द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्य सड़कों पर जमा गंदगी को रात्रि में ही साफ कराया जा रहा है, जिससे प्रातःकालीन समय में स्वच्छ एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके।
इस अभियान की निगरानी स्वयं नगर पंचायत नरैनी के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार एवं कोतवाली प्रभारी नरैनी संदीप तिवारी द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर की जा रही है। अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति में सफाई कर्मियों द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई कराई जा रही है।
नगरवासियों ने इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम स्वच्छता के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर स्वच्छता अभियान चलाने की अपेक्षा जताई है।
नगर पंचायत नरैनी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, जिससे नरैनी को स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने का लक्ष्य सफल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *