शिशुवन विद्यालय मंदसौर के छात्र -छात्राओं के द्वारा पुलिस अधिकारियों को मिठाई खिलाकर बांधी राखी

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– आगामी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में शहर के शिशुवन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर पंहुच कर
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना को मिठाई खिलाकर रक्षा सूत्र राखी बांधी। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एवं थाना प्रभारी वायडी नगर शिवांशु मालवीय द्वारा भी शिशुवन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *