सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
उरई।। तहसील उरई के ग्राम जैसारी कला में अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पार्क एवं स्मारक निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार बीएल वर्मा ने भूमि पूजन किया तथा अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी जी की स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृतियों को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग एवं राष्ट्रप्रेम से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति में बनने वाला पार्क एवं स्मारक स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी जी के चित्र एवं स्मृति को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित अशोक राजपूत, मनोज राजपूत, रामजी राजपूत, रेखा वर्मा, छत्रपाल सिंह राजपूत, आराधना राजपूत तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, कार्यक्रम आयोजक नेत्रपाल सिंह मुखिया द्वारा किया गया।