अभिवादन एक्सप्रेस से ब्रजेश उदैनियाँ के साथ ऋषभ दीक्षित
जालौन। क्षेत्र में उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह की सख्त कार्रवाई के चलते अवैध मिट्टी खनन पर प्रभावी रोक लग गई है। प्रशासन की लगातार निगरानी और कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति मिट्टी खनन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए, जिसके बाद राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने कई स्थानों पर निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया।
प्रशासन की सख्ती के चलते अवैध खनन से जुड़े लोगों की गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई हैं। इससे खनन माफियाओं में बेचैनी देखी जा रही है, क्योंकि अवैध कारोबार बंद होने से उनकी मोटी कमाई पर असर पड़ा है।
उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह ने स्पष्ट कहा है कि बिना वैध अनुमति के किसी भी प्रकार का खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।खनन का अवैध कारोबार नगर मे सफेद पोश नेताओं के संरक्षण मे जमकर फलफूल रहा था। अगर नगर तथा क्षेत्रवासियों की माने तो इस कारोबार मे सफेद पोशो की पूरी पूरी संलिप्ता नगर के चौराहो तथा आम जनता के बीच उजागर थी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से उनकी अवैध कमाई पर कुछ समय के लिये विराम सा लग गया, अब उन्हे इंतजार है कि सख्त और ईमानदार अधिकारी कब यहाँ से रबाना हो, जिससे मोटी काली कमाई फिर से शुरू हो। इसके लिए षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है।फिलहाल प्रसाशन की इस कार्यवाही से क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है और अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।
