सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना के नेतृत्व में,पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम हरदौली मोहम्मद शादाब जी की उपस्थिति में,समाजसेवी ग्राम हरदौली सैफुल्लाह 200 कम्बल के विशेष सहयोग से बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए कम्बल, कपड़े,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम हरदौली ब्लॉक बबेरू तहसील बबेरू जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य,स्वच्छता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला महामंत्री रिया खान और उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के द्वारा जागरूक किया गया,समाजसेवी सैफ़ उल्लाह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कम्बल,कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 अजय कुमार ए0सी0एम0ओ0 बाँदा, विशिष्ट अतिथि डॉ0मक़सूद नेत्र विशेषज्ञ,डॉ0 अनस दन्त रोग विशेषज्ञ, बाँदा रोटी बैंक से कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, शाखा प्रमुख खाई पार इरफान खान चाँद, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन,सदस्य जगदीश श्रीवास,निहाल खान, शहाना खान, नग्गो खातून आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
