जनगणना कार्य में जन जागरुकता व आवश्यक सहयोग हेतु आज आयोजित विशेष ग्रामसभा में जनगणना में सहभागिता पर होगी चर्चा

Blog

लोकेंद्र भुवाल्  की रिपोर्ट

बेमेतरा i       भारत की जनगणना 2027 हेतु प्रकिया प्रारंभ हो चुकी है। जनगणना 2027 का पहला चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई के मध्य किया जाएगा। इसके पूर्व आम नागरिक दिनांक 16 से 30 अप्रैल 2020 को मध्य स्वगणना, वेबसाईट “se.census.gov.in के माध्यम से कर सकते है।

दिनांक 1 मई 2028 से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे, जिसमें हर मकान, घर की स्थिति, सुवधाएँ और मूलभूत जानकारी संकलित की जाएगी। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जनगणना में दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय है।

जनगणना कार्य में जन जागरुकता व आवश्यक सहयोग हेतु दिनांक 24 अप्रैल 2026 को आयोजित विशेष ग्रामसभा में इन एजेण्डा को शामिल कर चर्चा किए जाने हेतु निर्देश जारी किये जा चुके हैं।
जनगणना के संबंध में जिलान्तर्गत समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को स्वगणना हेतु अपील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *