अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की भव्य राजसी सवारी में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–सावन के पावन अंतिम सोमवार के अवसर पर अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की भव्य राजसी सवारी में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रमा देवी बंशीलाल गुर्जर के साथ सभापतिगण, पार्षदगण एवं भाजपा महिला मोर्चा मंदसौर जिलाध्यक्ष
श्रीमति प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी सहित अनेक महिला परिवार के साथ राजसी सवारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव से सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। हर हर महादेव के जय कारे लगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *