नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर वाराणसी जल जन एवं सेवा संकल्प यात्राओं का मंदसौर जिले में 1 अक्टूबर को प्रवेश करने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया यात्रा क्रमांक 1 तथा यात्रा क्रमांक 8 द्वारा जिले के सीतामऊ क्षेत्र के रुणीजा तथा मेंरिया खेड़ी से जिले में प्रवेश किया गया इस अवसर पर यात्रा पर आम जन द्वारा पुष्प वर्षा की गई ढोल ढमाको तथा आतिशबाजी के साथ धूमधाम से यात्रा का अभिनंदन किया गया । इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधिगण व जननेताओ के साथ प्रशासन के एसडीएम,तहसीलदार ,नायब तहसीलदार, पुलिस , जनपद पंचायत, पटवारी व चौकीदार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित थे।
नाहरगढ नगर आगमन पर बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत नाहरगढ सरपंच श्रीमति राधा पदम सिंह चौहान व उपसरपंच पदम सिंह चौहान तथा नाहरगढ प्रभारी महेश माली सहित कार्य कर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित होकर पुष्प वर्षा का स्वागत किया तथा संगीत का आयोजन के हुआ फिर भोजन के बाद रात्री विश्राम रहा । फोटो