बूढ़ा/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)— मंदसौर जिले के मल्हारगढ तहसील बूढा के शिक्षाविद ओम प्रकाश पाटीदार का देवलोक गमन हो गया था। स्व. श्री पाटीदार मंदसौर नगर पालिका के वार्ड क्र 39 की पार्षद भारती पाटीदार के पिता और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार के ससुर जी थे। श्री पाटीदार के तीन संतान है और तीनों पुत्रियां है, पिता स्वं. श्री ओम प्रकाश पाटीदार को मुखाग्नि उनकी बड़ी बेटी भारती पाटीदार ने अन्य परिजनों के साथ दी।
ओम प्रकाश पाटीदार अपने जीवन काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए सेवा और समर्पण भाव से कार्य किया। ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती शिशु मंदिर के संचालन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा आप ग्राम भारती में सचिव के पद पर रहे।