मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– नई आबादी पुलिस मंदसौर टीआई कुलदीपसिंह राठौर व टीम द्वारा अंधे कत्ल का 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा व पैसों के लालच में भाई, पत्नी व साले तीनों ने मिलकर की थी ईस्माईल उर्फ भुरा की गला घोंटकर हत्या। नई आबादी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मदारपुरा निवासी ईस्माईल उर्फ भुरा की हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझाया गया। मकान बेचकर मिलने वाले पैसों के लालच व पारिवारिक कलह के चलते मृतक के भाई, पत्नी और साले तीनों ने मिलकर की थी गला घोंटकर हत्या। हत्या के बाद शव को खिलचीपुरा रोड पर फेंककर साक्ष्य मिटाने एवं पुलिस को गुमराह करने की नीयत से आरोपी भाई स्वयं फरियादी बनकर थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाने पहुंचा; पुलिस ने आरोपी भाई व मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, फरार साले की तलाश जारी। कार्य का विवरण अपराध की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मन्दसौर विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के द्वारा निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) मन्दसौर जितेन्द्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नई आबादी मन्दसौर उनि कुलदीपसिंह राठौर के नेतृत्व में थाना नई आबादी पुलिस द्वारा ईस्माईल उर्फ भुरा की अंधे कत्ल का 24 घंटे में सफल पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। घटना दिनांक 15.09.2026 को सूचनाकर्ता मोहम्मद ईशाक निवासी मदारपुरा द्वारा सूचना दी गई कि उसका भाई ईस्माईल उर्फ भुरा (उम्र 32 वर्ष) खिलचीपुरा से नालछा माता मन्दिर रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा है, जिसे डायल 112 की मदद से जिला चिकित्सालय मन्दसौर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना नई आबादी में मर्ग क्रमांक 24/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच उपरान्त अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 160/2026 धारा 103(1), 238(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
घटना का खुलासा व हत्या का कारणः वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबीर तंत्र, घटनास्थल के भौतिक सत्यापन एवं फरियादी बनकर आए भाई से मनोवैज्ञानिक रूप से सघन पूछताछ की गई, जिसमें पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ।
पैसों का लालच व मकान विवादः
आरोपी भाई मकान बेचना चाहता था जिससे उसे मोटी रकम मिल सके, किंतु मृतक ईस्माईल अपनी सहमति नहीं दे रहा था और लगातार अड़चन बन रहा था।
शराब पीकर प्रताड़ना मृतक ईस्माईल आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा व मारपीट करता था, जिससे उसकी पत्नी काफी परेशान थी।
वारदात का तरीका व साक्ष्य छुपानाः- मकान बेचकर मिलने वाले पैसों के लालच व पारिवारिक विवाद के चलते मृतक के भाई, पत्नी और साले तीनों ने मिलकर मृतक के सिर पर डंडे से वार करने के पश्चात उसकी गला
घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या कारित करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को मूल घटनास्थल से हटाकर खिलचीपुरा से नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। इसके उपरांत मामले को सामान्य नशे या दुर्घटना में मौत का रूप देने तथा पुलिस को पूरी तरह गुमराह करने के लिए आरोपी भाई स्वयं फरियादी बनकर थाने उपस्थित हुआ और झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों के आधार पर फरियादी बने भाई व मृतक की पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों की कड़ियां जोड़ते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी भाई व मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हत्या में शामिल साला घटना के बाद से ही फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद ईशाक पिता अलीमुद्दीन मेव जाति मेवाती उम्र 30 साल निवासी मदारपुरा थाना कोतवाली जिला मंन्दसौर व मुस्कान पति ईस्माईल मेवाती उम्र 24 साल निवासी मदारपुरा थाना कोतवाली जिला मन्दसौर। फरार आरोपी शाकिर पिता बब्बु खां मेव जाति मेवाती निवासी नई फतेहगढ जिला मंन्दसौर।
कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि कुलदीपसिंह राठौर थाना नईआबादी मदंसौर व उनकी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
फोटो