अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। नूतन बाल समाज, बांदा स्थित गणेश भवन के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), रक्त जांच, हाइपरटेंशन, बुखार सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर नियमित जांच कराने की सलाह भी दी।
स्वास्थ्य शिविर के संयोजक डॉ. शरद चतुर्वेदी रहे। इस अवसर पर सुनील सक्सेना, डॉ. एस.पी. सिंह, संजय गुप्ता और तरुण खरे सहित अशोक त्रिपाठी जीतू,सभा पति सुशील तिवारी, मंत्री निखिल सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में डॉ.आरिफ खान (चिकित्सा अधिकारी), रितेश अग्रवाल (एलटी), मोहम्मद आसिफ (आयुष फार्मासिस्ट), विनीत कुमार (सपोर्ट स्टाफ) तथा नर्सिंग स्टाफ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी ने मिलकर आए हुए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। और सभी को आवश्यक दवा वितरण की।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।