नशा मुक्ति अभियान अन्तर्गत छात्र सैनिकों ने शपथ के साथ जागरूकता रैली निकाली

   कयामपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– एकीकृत शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कयामपुर मे नशा मुक्ति अभियान अन्तर्गत छात्र सैनिकों ने शपथ के साथ जागरूकता रैली निकाली। इसमे 05 एम पी एन सी सी बटालियन मन्दसौर के कमान अधिकारी कर्नल सुनील चिकोर्डे के निर्देशानुसार नशा मुक्ति संकल्प अभियान के 6 वर्ष पूर्ण होने पर एन सी सी कैडेट्स द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ट्रूप नम्बर 168 एकीकृत शाला शा उ मा वि कयामपुर में आज सामूहिक शपथ ली गई। उसके बाद एक रैली का आयोजन हुआ। इसमें 91 एन सी सी कैडेट्स व लगभग 200 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। संस्था के एन सी सी अधिकारी विक्रम शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी साथ में हवलदार खांडू भूरे उपस्थित रहे।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *