शिव शर्मा की रिपोर्ट
भिलाई। जबरदस्त कॉमेडी हॉरर एवं पारिवारिक फिल्म आए बाय सांय 20 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज होने जा रही है इस फिल्म के डायरेक्टर प्रणव झा और निर्माता एवं फिल्म के नायक राज वर्मा, धनेश साहू, कुबेर नेताम के साथ ही फिल्म की हीरोइन एल्सा घोष, आराधना साहू एवं किरण भौजी के साथ ही फिल्म के अन्य कलाकार काका और सेवक राम भिलाई जुबली पार्क पहुंचे । इस दौरान फिल्म के निर्माता राज वर्मा एवं फिल्म के डायरेक्टर लेखक प्रणव झा ने यहाँ कुछ संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि इस फिल्म के प्रमुख कलाकार इनफ्लुएंसर एवं धनेश की आराधना फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुके धनेश साहू के साथ ही छत्तीसगढ़ी एवं साउथ फिल्मों की जबरदस्त एक्टर एवं चुलबुली एक्टर एल्सा घोष के साथ ही छालीवुड की जूही चावला आराधना साहू एवं राज वर्मा के अलावा किरण भौजी और फेमस युटुबर काका और सेवकराम के साथ अन्य कलाकार इस फिल्म में अपनी महती भूमिका निभाया है। फिल्म के डायरेक्टर प्रणव झा ने बताया कि यह दो लोकों की कहानी है भूत लोक में रहने वाली तीनों बहन जो फिल्म की हीरोइन है धरती लोक पर रहने वाले तीनों हीरो से प्यार करती है इसी को लेकर जबरदस्त कॉमेडी के साथ हॉरर एवं शुद्ध पारिवारिक फिल्म बनाई गई है जो दर्शकों को बहुत ही पसंद आएगी। फिल्म के निर्माता एवं हीरो राज वर्मा व डायरेक्टर प्रणव झा, धनेश साहू, एल्सा घोष ने दशकों से अपील की है कि वह एक बार फिल्म देखने जरूर आए । यह एक फूल इंटरटेनमेंट के साथ पैसा वसूल फिल्म है।