बुंदेलखंड के अबरार अहमद फारूकी को लखनऊ में मिला सम्मान, सामाजिक कार्यों और क्रिकेट कमेंट्री में योगदान की हुई सराहना*

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

लखनऊ। शिबली डे के अवसर पर पूर्वांचल फ्यूचर फोरम की ओर से बुंदेलखंड के सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्रिकेट कमेंटेटर अबरार अहमद फारूकी को सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित कैफ़ी आज़मी एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सामाजिक कार्यों तथा क्रिकेट कमेंट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने अबरार अहमद फारूकी को सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

अबरार अहमद फारूकी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ क्रिकेट कमेंट्री के माध्यम से भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके योगदान को सम्मानित किया जाना न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

समाजसेवी सुनील सक्सेना ने कहा कि यह सम्मान उन लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो समाजसेवा और अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी इस सफलता में क्रिकेटरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बुंदेलखंड की प्रतिभा को लखनऊ के मंच पर मिला सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *