मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा किया गया पूजित मूर्तियों का विसर्जन

 

             अभिवादन एक्सप्रेस

लखनऊ – मानवाधिकार जनसेवा परिषद विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूजित मूर्तियों का सम्मानजनक ढंग से विसर्जन कर रहा है। इसी क्रम में आज प्रथम चरण में हजारों संग्रहीत मूर्तियों का विसर्जन कुड़िया घाट पर बने मूर्ति विसर्जन स्थल पर अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा आशा सिंह व रंजीत राय द्वारा किया गया।
सभी हिन्दू परिवारों में दिवाली पर पूजा हेतु भगवान श्री गणेश एवं लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। दिवाली में पूजन के पश्चात् लोग पुरानी पूजित, खण्डित मूर्तियों व भगवान की फोटो आदि को सार्वजनिक स्थानों पर सड़क के किनारे, पेड़ों के नीचे, पार्कों आदि स्थानों पर रख देते हैं जिसके कारण भगवान का अपमान होता है। भगवान की मूर्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर अपमानजनक स्थिति में देखते हुए मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा पूजित मूर्तियों, फोटो आदि को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों का सहयोग से एकत्रित कर सम्मान सहित विसर्जन करने का बीड़ा उठाया हुआ है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि विगत कई वर्षों से लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर मूर्तियों के संग्रह स्थल बनाकर से हजारों मूर्तियों को एकत्रित करके सम्मान सहित विसर्जन किया जाता है।

 

मूर्ति संग्रह हेतु बनाए संग्रह स्थल

मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा लखनऊ में निम्नलिखित स्थानों पर मूर्तियों के संग्रह हेतु संग्रह स्थल बनाए गए हैं –

1. रूप कुमार शर्मा, 3/44, विवेक खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ
2. श्री प्रदीप कुमार शर्मा, 4/93, विनय खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ
3. सुश्री आशा सिंह, 6/452, विनीत खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ
4. श्रीमती सविता शुक्ला, 14/89, इन्दिरा नगर, लखनऊ
5. श्रीमती रेनू तिवारी, सी 2250, इन्दिरा नगर, निकट दाना-पानी, लखनऊ
6. श्रीमती कुसुम वर्मा, कौशलपुरी, संकटमोचन मंदिर के पास , खरगापुर, लखनऊ

नागरिकों से मूर्तियों के संग्रह अभियान में शामिल होने की अपील

नागरिकों से अपील है कि अपने घर व आसपास की पूजित व खण्डित मूर्तियों को इधर-उधर न रखकर परिषद द्वारा बनाए गए संग्रह स्थलों पर देने का कष्ट करें।
मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा की नागरिकों से अपील है कि जो लोग इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने घर पर मूर्तियां संग्रह कर हमारे मोबाइल नंबर 9415001064, 8299605742 पर सूचित कर दें। परिषद आपके द्वारा संग्रहित सभी मूर्तियों का सम्मानजनक ढंग से कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व विसर्जन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *