– सेवा सेतु केंद्र से महज 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राजेश्वरी मंडावी ने जताया मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार*

 

शिव शर्मा अभिवादन एक्सप्रेस

मोहला । आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संचालित सेवा सेतु केंद्र लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल रहा है, जिससे उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने और लंबी प्रक्रिया से राहत मिल रही है।

 

इसी कड़ी में ग्राम बागनारा, तहसील अंबागढ़ चौकी निवासी राजेश्वरी मंडावी ने तहसील परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के मात्र 10 दिनों के भीतर उन्हें दोनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज मिलने से राजेश्वरी मंडावी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले शासकीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी समय और भागदौड़ करनी पड़ती थी, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से कम समय में ही दोनों प्रमाण पत्र2 आसानी से मिल गए। इससे न केवल उनका समय बचा, बल्कि अनावश्यक परेशानियों से भी मुक्ति मिली। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

जिले में सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की इस पहल से आम लोगों को घर के नजदीक एवं सुविधाजनक माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सेवा सेतु केंद्र सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए नागरिकों के लिए सहूलियत और भरोसे का माध्यम बन रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *