अभिवादन एक्सप्रेस
सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
उरई ।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक शिव कुमार ने बताया कि जनपद में कृषकों को रवी सीजन में उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है किंतु एस्मा लगा होने के बाबजूद भी समितियों के कुछ कर्मचारी और सचिव हड़ताल पर चले गए। उनको कई बार नोटिस दिए गए और वापिस आने हेतु अपील भी की गई, इसके बाबजूद भी कर्मचारी वापिस नही लौटे। ऐसी स्थिति में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 38 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है तथा इसके बाबजूद भी जो नही लौटे तो ऐसी स्थिति में 04 समितियों के सचिव राजकुमार सीकरी राजा समिति, सचिव चन्द्र प्रकाश द्विवेदी कैथेरी समिति, सचिव रविन्द्र कुमार यादव जैसारीकला समिति, सचिव राज किशोर जखा समिति को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कृषकों से यह अपील की जाती है कि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नही है। प्रशासन द्वारा पीसीएफ के गोदामो, क्रय विक्रय समितियों, सहकारी समितियों के द्वारा उर्वरक वितरण कराया जा रहा है और जनपद में उर्वरक की कोई भी कमी नही है। इसके बाबजूद भी कृषकों के हितों से खिलवाड़ किया जाएगा यथा खाद्य वितरण में लापरवाही की जाएगी तो उसके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक और वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी इसके साथ ही उर्वरक सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिये नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है ।