म.प्र.जनअभियान परिषद की जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न

 

मंदसौर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–म.प्र. जन अभियान परिषद मंदसौर द्वारा संवाद योजना अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमे संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय नें कहा की नवांकूर संस्थाओ का समाज के बिच निरंतर संवाद होना चाहिए। साथ ही समाज की सुनने की आदत डाले और उनको शासन की योजनाओं की जानकारी दे। सभी नवांकूर संस्थाएं निरंतर प्रस्फुटन समितियों के साथ बैठक करे।ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पास चार रजिस्टर होना अनिवार्य है, जिसमें मुख्य रूप से गतिविधि रजिस्टर, बैठक रजिस्टर, आगँतुक रजिस्टर, आय व्यय रजिस्टर होना अनिवार्य है। राज्य कार्यालय से संभाग प्रभारी डॉ सुनीता गुप्ता द्वारा भी संवाद किया गया।

जिला समन्वयक तृप्ति वैरागी ने कहा की जल सरक्षण को लेकर बोरी बंधान करें। नर्सरी में पौधारोपण में संख्या पर्याप्त होना चाहिए। सभी समितियों के बोर्ड अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए। प्रस्फुटन ग्रामो में दीवार लेखन करना है। जिला समन्वयक तृप्ति वैरागी द्वारा संवाद योजना अंतर्गत शक्ति संचय प्रशिक्षण, प्रस्फुटन समितियों के बोर्ड-बैनर की स्थिति, सक्रियकरण बैठक, नवांकुर सखी एवं नर्सरी की स्थिति, आदर्श ग्राम में दीवार लेखन, वाचनालय, जनसूचना केंद्र, जल संरक्षण अंतर्गत बोरी बंधान का चिन्हांकन, कार्य समीक्षा तथा मोबाइल ऐप पर अभियान की जानकारी एवं गूगल लोकेशन फोटोग्राफ अपलोड की स्थिति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिंह निनामा, अर्चना भट्ट, विनोद गौड़ ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मंदसौर, मल्हारगढ़, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *