अनिल सक्सेना,(अभिवादन एक्सप्रेस)
बाँदा, ।। काफी समय से बीमार चल रही एक मासूम बच्ची जिसको खून की ज़रूरत थी खून न मिलने की वजह से उसकी ज़िन्दगी मौत के दरवाजे पर ख़डी थी ऐसे मे एक सिपाही ने फरिश्ता बन कर उस बच्ची को अपना खून दिया जिससे उस बच्ची की जान बच गई.
बाँदा के थाना बिसनडा की चौकी सिंघपुर क्षेत्र के रहने वाले भैरव सविता की तीन वर्ष की बेटी संजना सविता काफी दिनों से बीमार थी भैरव ने बच्ची को कई जगह दिखाया लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिला तब भैरव अपनी बच्ची को ले कर बाँदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहाँ बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका मिश्रा ने बच्ची को बुखार और खून की कमी बताई साथ ही जल्द से जल्द खून चढ़वाने की सलाह दी भैरव के पास कोई डोनर नहीं था वो अपनी बच्ची के लिए काफी परेशान हो रहे थे ये जानकारी जैसे ही सिंघपुर चौकी के सिपाही अनमोल गौतम तक पहुंची उन्होंने ने बच्ची के लिए खून देने का मन बना लिया मंगलवार को अनमोल गौतम रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने संजना सविता के लिए रक्तदान किया
अनमोल गौतम के द्वारा दिए गए खून को संजना को चढ़ाया जा रहा है डॉक्टर दीपिका मिश्रा का कहना है की समय से खून चढने की वजह से संजना अब खतरे से बाहर है!