अभिवादन एक्सप्रेस
जी पी बुधौलिया
भोपाल, ।। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माता जी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु आज दिनांक 2 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे B-8/74, मामा का घर, भोपाल स्थित निवास पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे।
कर्मचारी संगठन के समन्वयक श्री संतोष शर्मा जी, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रमेश चंद शर्मा जी श्री अनिल वाजपेयी जी के नेतृत्व में निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी संगठन, राज्य कर्मचारी संगठन, पेंशनर्स संगठन, लघु वेतन कर्मचारी संगठन, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन एवं संविदा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने पूज्य माता जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर श्री अनिल वाजपेई श्री अजय श्रीवास्तव नीलू हेमंत श्री गजेंद्र कोठारी, श्याम सुंदर शर्मा, श्री बलवंत रघुवंशी, श्री अरुण वर्मा, श्री ओ पी सोनी मेघराज यादव श्री संतोष मिश्रा श्री सूरसरी पटेल, श्री अरविंद शर्मा, अजीत जाट अभिलाष जैन, शकील अकबर हतीम अली, देवेंद्र ठाकुर
महेंद्र शर्मा, श्री सतीश शर्मा, श्री अशोक पांडे,श्री कैलशिय जी एम.पी. द्विवेदी, श्री रमेश राठौर, ओ पी गौर ओ पी कटीयर को अमन श्रीवास्तव, श्री नमन श्रीवास्तव सहित सभी कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की