अनिल सक्सेना अभिवादन एक्सप्रेस
बांदा मनीपुर एग्रो फॉर्म में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा का समापन बेहद भक्तिमय और भावुक कर देने वाले माहौल में भंडारे के साथ हुआ. इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, भक्त भी भक्ति के रंग में पूरी तरह लीन नजर आए. उक्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शिक्षाविद स्व जयकरण सिंह की पूर्ण स्मृति में आयोजित की गई थी जहां उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया कथा परीक्षित श्रीमती संतोष सिंह किरण आलोक सिंह श्रेया अजीत सिंह साक्षी रहेl
कथा के अंतिम कथावाचक पूज्य रेखा दीदी जी के समक्ष अपने आंसुओं को श्रद्धालु रोक नहीं पाए पूज्य रेखा दीदी जी ने श्रद्धालुओं को प्रेम, भक्ति और अहंकार छोड़ने का संदेश दिया आयोजन स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते भक्त, हाथ जोड़कर कथा सुनती महिलाएं और भावुक होते श्रद्धालुओं का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. इससे पूर्व शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित तमाम गणमान्य कार्यक्रम के साक्षी बने रहे कथा स्थल पर गायत्री परिवार सहित आसपास के इलाकों से हर दिन हजारों लोग इस कथा का आनंद लेने पहुंचे.