जी पी बुधौलिया
भोपाल। आउट सोर्स कर्मचारी संघ के संरक्षक अनिल बाजपेई प्रांताध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं एम्प्लाइज फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष गजेंद्र कोठारी के नेतृत्व में आउट सोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांग बोनस एवं समय पर वेतन भत्ता का भुगतान को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय के सामने जोरदार जंगी प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान उप श्रमायुक्त कार्यालय के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया है कि श्रमायुक्त महोदय के आदेश के तहत जो एजेंसियों एवं नियोक्ता आउट सोर्स कर्मचारी को समय पर वेतन भत्ता एवं
बोनस भुगतान नहीं करेगी उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी नेताओं ने एजेंसियों एवं नियोक्ता को चेतावनी दी है कि यदि दीपावली के पूर्व वेतन भत्ता एवं बोनस का भुगतान नहीं किया गया तो श्रमायुक्त के आदेशों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों एवं नियोक्ता के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर प्रबंधन की अर्थी निकाल कर प्रबंधन का पुतला जलाया जाएगी जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन एजेंसियों एवं नियोक्ता की होगी
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अरुण वर्मा अनिल बाजपेई आशीष सिंह सिसोदिया सुर सरी पटेल अखिलेश पानडोले चेतन सोनी सहित अनेक निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों के कर्मचारी एवं महिला प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित थे श्रमायुक्त के प्रतिनिधि ने अति शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है