*योगी सरकार में पिछले एक दशक में बदली चित्रकूट की आध्यात्मिक तस्वीर*

 

    अनिल सक्सेना( अभिवादन एक्सप्रेस )

*चित्रकूट :-* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पिछले एक दशक के कार्यकाल में भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट की आध्यात्मिक और भौतिक तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट ने विकास की एक नई इबारत लिखी है। आज चित्रकूट न केवल विकास की रफ्तार पकड़ चुका है बल्कि इसकी आध्यात्मिक भव्यता और दिव्यता में खूब बढ़ोतरी हुई है। इस बार दीपावली और दीपदान मेले के अवसर पर चित्रकूट में लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है जो यहां के बदलते स्वरूप और बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

 

*तपोस्थली चित्रकूट में अयोध्या जैसा रहेगा उत्सव और उल्लास*

 

जिस प्रकार भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपोत्सव की धूम पूरी दुनिया को आकर्षित करती है। ठीक उसी तर्ज पर प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में भी भव्य दीपोत्सव के आयोजन की तैयारी चल रही है। योगी सरकार के प्रयासों से जहाँ चित्रकूट में दीपदान पर्व का महत्व बढ गया है वहीं यहाँ की भव्यता कई गुना बढ़ गई है। मंदाकिनी नदी के रामघाट , कामदनाथ मंदिर और संपूर्ण परिक्रमा मार्ग को अलौकिक रूप से सजाया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को तपोस्थली में अयोध्या जैसी ही दिव्य अनुभूति होगी ।

 

*एक दशक में विकास से बदला चित्रकूट का स्वरूप*

 

पिछले 10 वर्षों में योगी सरकार ने चित्रकूट के कायाकल्प के लिए चौतरफा प्रयास किए हैं। जहाँ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और चित्रकूट एयरपोर्ट की सौगात मिलने से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए यहां पहुंचना बेहद सुगम हो गया है। वहीं मंदाकिनी नदी के प्रमुख घाट विशेष रूप से रामघाट का विस्तार कर स्वच्छ और सुंदर बनाया गया है। कामदनाथ परिक्रमा मार्ग पर आधुनिक जनसुविधाएं, शेड्स और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चित्रकूट में पर्यटन बढ़े इसको लेकर यहाँ के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है।

 

*लाखों की संख्या में हर अमावस्या में पहुँचते हैं श्रद्धालू*

 

एक दशक पहले तक चित्रकूट में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रहती थी। लेकिन योगी सरकार द्वारा कराए गए चहुंमुखी विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था और बेहतर सुविधाओं के बाद यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आम दिनों से लेकर प्रमुख त्योहारों तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और अधिकारीयों के मुताबिक इस बार दीपावली पर लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं का आगमन चित्रकूट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। कहा जाए तो योगी सरकार ने चित्रकूट को उसका प्राचीन गौरव वापस लौटाया है जहां आस्था, आधुनिकता और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *