अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं ऋण माफी की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

     शिव शर्मा    ,(अभिवादन एक्सप्रेस )

 

छुरिया । खुज्जी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री भोलाराम साहू जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह घावड़े के नेतृत्व में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला कलेक्टर राजनांदगांव के नाम तहसीलदार कुमरदा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में क्षेत्र में बेमौसम बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रदान करने तथा किसानों के कृषि ऋण माफ करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बारिश के कारण कटाई के लिए तैयार फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेती-किसानी पर निर्भर किसानों के सामने आजीविका एवं परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन से मांग की गई कि प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान कर राहत पहुंचाई जाए।

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह घावड़े, श्री नरेश शुक्ला (पूर्व जिला महामंत्री किसान कांग्रेस), ब्लॉक अध्यक्ष श्री पूरन साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री लक्ष्मी सिन्हा, जनपद सदस्य श्री देव पन्द्रो, सेक्टर प्रभारी श्री शरद चंद्राकर, श्री दिनेश ठाकुर (पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुमरदा), श्री चंदू सिन्हा, श्री विजय ठाकरे, श्री अगनू राम साहू एवं श्री धनंजय बघेल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *