हायर सेकेंडरी स्कूल अफजलपुर एवं हाई स्कूल रिण्डा में निशुल्क साइकिल वितरण हुआ

 

 

अफजलपुर /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)--मध्य प्रदेश शासन की छात्रहितैषी योजना के अंतर्गत गुर्जर बर्डिया मंडल क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अफजलपुर एवं शासकीय हाई स्कूल रिण्डा में छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा , जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्म एवं मंडल अध्यक्ष भेरूलाल सेन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने व अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष रुघनाथ सिंह चन्द्रावत ,मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि डा सुभाष , पुर्व महामंत्री पप्पू पाटीदार ,कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया, रिण्डा सरपंच श्याम दास बैरागी, दिनेश सोलंकी, मुकेश पाटीदार ,सरपंच श्रीमती प्रीति प्रमोद भावसार, श्याम डांगी ,आई टी सेल अमीत सेन, बुथ अध्यक्ष पर्वत धनगर स्कूल प्राचार्य शंकर लाल आंजना एवं रिण्डा स्कूल प्राचार्य तथा विद्यालय स्टाफ परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावगण एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *