70वी राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबाल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ  प्रदेश भर के 10 संभागों कि टीमों ने लिया भाग

 

 

   सीतामऊ/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–छोटी काशी सीतामऊ मे 70वी राज्य स्तरीय बास्केटबाल 19 वर्षीय बालक/बालिका प्रतियोगिता का हुआ भाव शुभारांमभ | इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने सभी संभागों से आए हुए खिलाड़ियों कि रेली को हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता कि शुरुआत कि, रेली पोरवाल मांगलिक भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई प्रतियोगिता स्थल श्रीराम उत्कृष्ट विद्यालय सीतामऊ पर पहुंची। जहा खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों ने जगह जगह स्वागत किया। कार्यक्रम कि शुरुआत सरस्वती माता कि प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर प्रतियोगिता कि शुरुआत करी कार्यक्रम के शुरुवात में सरस्वती वंदना, सांसक्रतिक कार्यक्रम, ध्वजा रोहण एव मुख्य अथितियों के स्वागत के साथ पाँच दिवसीय 70वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कि शुरुवात हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला ,जनप्रतिनिधिगण व जननेताओ के साथ विजय गिरोटिया, जिला क्रीडा अधिकारी जी. एल जोगचंद, श्रीराम संयोजक प्राचार्य रंजन पांडे,लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा नियुक्त फील्ड अब्ज़र्वर गोविंद सेन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महेंद्र शुक्ला, नितेश मकवाना, कीर्तिराज सिंह गौड़, नरेंद्र सिंह सीसोदिया, अजित त्रिपाठी, अंकित लोहार, हिरलाल परमार, पंकज गेम्स, मो यूनुश, संजय चौहान, हरीश ट्रेलर, हर्ष भाटी, आदित्य सेठिया, सहित आदि ने अतिथियों का स्वागत किया सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया तथा सभी को शुभकामनाए प्रेक्षित कि । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीनू देवड़ा ने किया तथा आभार राजीव त्रिपाठी ने माना।यह जानकारी प्रचार प्रसार समिति प्रभारी हिम्मत सिंह ने दी।

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *