मुम्बई का मजा अब जनपद के मुख्यालय उरई में: कैफे में बार बालाओं का डांस,

Blog

राघवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। शहर के बीचों-बीच स्थित हंक कैफे में बार बालाओं ने ठुमके लगाए और नशे में धुत युवकों ने नोट उड़ाए- ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैफे शराबियों का अड्डा बन गया है, सूत्रों के अनुसार.जहां नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैफे के अंदर बार बालाएं डांस कर रही हैं, जबकि युवक शराब के नशे में चिल्ला रहे हैं। लोकल नियमों के तहत कैफे में न डांस बार चल सकता है और न ही शराब परोसी जा सकती है।

फिर भी यह सब शहर के कोतवाली क्षेत्र में हो रहा है।सवाल उठ रहे हैं: पुलिस प्रशासन कहां सो रहा है? क्या उरई में अब कैफे की आड़ में डांस बार चलेंगे? सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो शेयर कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।क्या इस वायरल वीडियो पर अब एक्शन होगा? या चलता रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *