मां झारखंडेश्वरी मंदिर से निकली विशाल कलश यात्रा

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

।बांदा। जसपुरा कस्बे में गुरुवार को हिंदू सम्मेलनों के जनजागरण के उद्देश्य से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मां झारखंडेश्वरी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस मंदिर पर ही समाप्त हुई।
यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर राष्ट्रभक्ति और पारंपरिक गीतों पर नाचते-गाते हुए चल रही थीं। भगवा पताकाएं लहराती मातृशक्ति के ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा मां झारखंडेश्वरी मंदिर से शुरू होकर बड़ा मंदिर, शिवाला, दुर्गा मंदिर, पुराना थाना, सब्जी बाजार, ज्योति माता मंदिर, पुराना बस स्टैंड, ब्लॉक गेट, जसपुरा तिराहा, शिव मंदिर और जसपुरा थाना परिसर से होते हुए वापस मां झारखंडेश्वरी मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग पर देशभक्तों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया।
कलश यात्रा में एक भव्य रूप से सजी पालकी में मां झारखंडेश्वरी के स्वरूप में एक बाल कन्या विराजमान थी। जगह-जगह माता की आरती उतारी गई। यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में राजू प्रधान उर्फबराजबहादुर सिंह, जयकरण सिंह परिहार रवि सिंह, रणसिंह, दीपक पुष्पराज, शुभम द्विवेदी, विक्रम सिंह और श्रीराम सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। उन्होंने मातृशक्ति से हिंदू सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि नारी शक्ति समाज की रीढ़ है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता व नेतृत्व क्षमता को नया आयाम मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *