अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा i श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेलवे अनु0 झांसी के निर्देशन में एंव श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय रेलवे अनु0 झांसी के कुशल नेतृत्व में मोटरसाइकिल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में दिनाँक 28.03.26 को प्रार्थी रामबाबू पटेल पुत्र शिवप्रसाद निवासी सिद्धेश्वर नगर पहाडिया तिन्दवारी रोड पलरी थाना कोतवाली नगर बाँदा जो रेलवे स्टेशन बाँदा पर अपने परिजनो को कही यात्रा करने हेतु छोडने आये हुये थे जिनके द्वारा रेलवे स्टेशन बाँदा के प्लेटफार्म न0 02 पर गाडी खडी की गयी जिसके पश्चात प्लेटफार्म न0 01 पर अपने परिजनो को ट्रेन में बैठाकर वापस प्लेटफार्म न0 -02 पर जाकर देखने पर प्रार्थी रामबाबू पटेल की मोटर साइकिल नही मिली जिसकी सूचना प्रार्थी द्वारा थाना जीआरपी बाँदा में दी गयी । प्राप्त सूचना के आधार पर मुझ थानाध्यक्ष शिवबाबू थाना जीआरपी बाँदा द्वारा कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर प्रार्थी रामबाबू उपरोक्त की मोटर साइकिल की तलाश हेतु हिदायत कर रवाना किया गया । थाना जीआरपी बाँदा पुलिस टीम द्वारा की गयी पतारसी सुरागरसी व तलाश के अथक प्रयासों से दिनाँक 28.03.2026 मात्र 04-05 घण्टे के अन्दर यात्री रामबाबू पटेल उपरोक्त की मोटर साइकिल स्पेलेण्डर प्लस बरामद किया गया । मोटर साइकिल बरामद होने पर यात्री रामबाबू पटेल उपरोक्त को उनकी खोयी हुयी मोटर साइकिल सही सलामत चालू हालत में पहचान सुनिश्चित कर सुपुर्द किया गया । यात्री रामबाबू पटेल उपरोक्त द्वारा जीआरपी पुलिस बाँदा के इस कार्य की सराहना व भूरि – भूरि प्रशंसा कर अभार प्रकट किया गया ।
बरामदगी टीमः-
1.थानाध्यक्ष श्री शिवबाबू थानाध्यक्ष
2.उ0नि0 श्री धीरेन्द्र सिंह थाना जीआरपी बांदा
3.हे0का0 हेमन्त श्रीवास अनुभाग झाँसी ।
4.का0 प्रारूप कुमार
