अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
के०वी० पीलीकोठी बांद एवं 33/11 के० वी० उपकेन्द्र बबेरू का औचक निरीक्षण किया गया जिसके दौरान स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफार्मर, वी०सी०वी० पैनल और विद्युत आपूर्ति रजिस्टर का अवलोकन किया गया जिसमें दर्ज उपभोक्ताओं की शिकायतों को तत्काल निस्तारण कराये जाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति निर्बाध एवं बेहतर रूप से दिये जाने की प्रथम प्राथमिकता के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिकों को सचेत किया गया कि विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी और साथ ही सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की गयी कि यदि विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी जानी है तो सम्बन्धित उपकेन्द्रों सोशल मीडिया 1912 एवं कन्ट्रोल रून बांदा (94:5909206) के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिकों का दायित्व होगा कि उपभोक्ता देवोः भवः के तहत दर्ज शिकायतों का संज्ञान लेकर तत्काल शिकायत का निस्तारण करायेंगे तथा फीडबैक लेकर ही शिकायत को बन्द किया जायेगा और साथ ही अपने सी०यू०जी० नम्बर हमेशा चालू रखेगें, कॉल रिसीव करेंगे तथा व्यस्त होने पर कॉल अवश्य बैंक करेंगे। उक्त निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता श्री रविकान्त, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत परीक्षण, अधिशाषी अभियन्ता अमित कुनार पाल, श्री केसरी प्रसाद, उपखण्ड अधिकारी श्री राजेश पटेल, उपखण्ड अधिकारी श्री एजाज रसूल, अवर अभियन्ता वी०के० पाण्डेय एवं श्री शैलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में आज दिनांक 29.03.2026 को मुख्य अभियन्ता (वि०), बांदा क्षेत्र, बांदा द्वारा विद्युत वितरण खण्ड, गवेरू बादा ग्रामीण के अंर्तगत विद्युत वितरण उपखण्ड पैलानी बांदा के स्थापित 33/11 के०वी० उपकेन्द्र कालेश्वर, पैलानी एवं जसपुरा के राजस्व वसूली, विद्युत बिल राहत योजना 2028 एवं बिजनेश प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया गया जिसमें मौके पर उपस्थित अबर अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं समस्त स्टाफ को ओ०टी०एस० एवं शत् प्रतिशत राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
