कोटरा थाना पुलिस द्वारा रक्त दंतिका कंधे महन्त फलाहारी बाबा को स्वयं की गाय को पीटने के आरोप में एक साथी सहित गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

Blog

    राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई(जालौन)।थाना कोटरा क्षेत्रान्तर्गत रक्तदंतिका के महंत फलाहारी बाबा द्वारा अपने मंदिर परिसर में स्वयं द्वारा पाली गई गाय को डंडे से पीटने की सूचना प्राप्त हुई थी।उक्त सूचना पर थाना कोटरा पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त महंत भगवान दास यादव उर्फ फलाहारी बाबा पुत्र बनवारी लाल उम्र करीब 70 वर्ष मूल निवासी मूसानगर जनपद कानपुर देहात एवं उसके सहयोगी महेंद्र पाटकर पुत्र राम किशन उम्र करीब 49 वर्ष निवासी ग्राम सैदनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोटरा में मु0अ0सं0 25/ 2026 व धारा-325 बीएनएस व 11पशु क्रूरता अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है ।
उपरोक्त मन्दिर के महन्त की गिरफ्तारी पर थानाध्यक्ष कोटरा की कार्य प्रणाली पर क्षेत्रीय जनता व भक्त गणों ने सवालिया आरोप लगाये हैं।उनका आरोप है कि उपरोक्त थाना प्रभारी राजनीतिक दल में फंसे हुए हैं जिसके कारण साधारण सी घटना को इतना बड़ा रूप दे दिया है। जबकि क्षेत्र में कई बड़ी से बड़ी घटनाएं होती रहती है। उसमें इतनी जल्दी नहीं की जाती है। वहीं ओबरलोड द्रकों से मेहमान नवाजी के चलते उन पर को भी कार्रवाई नहीं की जाती है।यह थाना प्रभारी अपने आप को बहुत ही कर्मठ व ईमानदारी को दर्शाने का कार्य कर रहे हैं।जो कि उपरोक्त घटना की हकीकत में जांच हो जाए तो वह उल्टा ही गलत कार्यों में संलिप्तता सामने आ जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *