संधारा/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–मन्दसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस चौहान के सानिध्य में HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ मंदसौर जिले में गांव गांव में भ्रमण कर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव में भ्रमण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग हर प्रोग्राम में रुचि रख कर हर प्रोग्राम को सफल बनाने वाले कर्मचारी जगदीश खींची के द्वारा
जागरूकता रथ के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बालिकाओं को HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।
