तीन दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Blog

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।         संत तुलसी पब्लिक स्कूल ओल्ड बिल्डिंग में तीन दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं की सहभागिता रही, जिसमें निर्देशक श्री जगनायक यादव व विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती निधि तिवारी द्वारा कक्षा शिक्षण करके मार्ग दर्शन किया। मुख्य अतिथि शिक्षक के रूप में श्री अमित कुमार शुक्ला जी द्वारा मार्ग दर्शन किया गया जिसका मुख्य शीर्षक चाइल्ड साइकालॉजी व इगलिश स्पीकिंग पर जोर दिया उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की संस्थापक श्री संत कुमार गुप्त जी तीनो दिन अपना अमूल्य समय दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना ओमर जी पूरे समय उपस्थित रही। अंत सभी को स्वाल्पाहार प्रदान करके सभी शिक्षिकाओं का ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *