अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
_फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद बांदा की सराहनीय पहल_
बांदा। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में नौतपा एवं भीषण गर्मी के दौरान लोगों को हीट वेव और लू से बचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय शीतल जल एवं छबील वितरण कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी जी की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज जी, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव जी, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला जी, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली देहात थाना प्रभारी सी.पी. तिवारी तथा टीएसआई त्रिलोकी नाथ पांडेय, एडीएम स्टेनो शाकिर अली, पेशकार पास्को कोर्ट तुलसी दास द्वारा राहगीरों को शीतल जल,पेठा, बिस्किट,शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित कर किया गया।
फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने बताया कि यह कैंप लगातार 27वें दिन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुआ यह सेवा कार्य सायं 4 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें लगभग 5000 से अधिक राहगीरों को शीतल जल, पेठा, बिस्किट, शरबत एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की गई।
भीषण गर्मी में मानव सेवा के इस कार्य की स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों ने सराहना करते हुए संगठन के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर संरक्षक श्री रमेश चंद्र चौरसिया, राधे श्याम साहू, राजेश निषाद,अमृत लाल गुप्ता, मोनू गुप्ता, मोहन लाल प्रजापति(पप्पू),दिनेश साहू, गुलाब साहू, दिलीप जडिया, अजहर खान,सौरभ शर्मा, बबलू साहू, मनोज नामदेव, पत्रकार अवधेश द्विवेदी,अनवर रजा रानू,शिवकुमार बड़कू, गुड्डन खान सहित सैकड़ो लोगों ने इस जनसेवा, मानव सेवा के पुण्य कार्य में अपना योगदान प्रदान किया।
