माहेश्वरी समाज द्वारा किया गया भारतीय नव वर्ष संवत्सर 2083 का स्वागत*

Blog

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा i   भारतीय नव वर्ष और चैत्र नवरात्र का स्वागत माहेश्वरी समाज द्वारा श्री प्रेमचंद सांवल जी के आवास पर सामूहिक रूप से किया गया।
*इस वर्ष माहेश्वरी समाज द्वारा भारतीय नव वर्ष संवत्सर 2083 का स्वागत सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया था*।
इसके तहत श्री प्रेमचंद सांवल जी के किरण कॉलेज चौराहा स्थित आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट श्री संदीप केला जी रहे। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर [ माहेश्वरी] द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में यति केला द्वारा शिव भजन प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात हिमांशी माहेश्वरी द्वारा एक देवी भजन गाया गया। संचालक द्वारा बीच बीच में वेद मंत्र सुनाते हुए उनकी व्याख्या प्रस्तुत की गई।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट श्री संदीप केला जी ने शिवस्स्रत्रोतंम् गाकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।*
मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट श्री संदीप केला जी ने ने सामूहिक रूप से समाज के हित में कार्य कराने का संकल्प दिलाया । श्री प्रेमचंद सांवल जी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए सामूहिक रूप से हर साल इस कार्यक्रम को मनाने का आह्वान भी किया।
अंत में सामूहिक रूप से नेहा माहेश्वरी द्वारा आरती गायन करते हुए इस कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री एवं श्रीमती संदीप केला जी, श्री एवं श्रीमती प्रेमचंद सांवल जी, श्री एवं श्रीमती विक्रम माहेश्वरी, श्री एवं श्रीमती शुभम माहेश्वरी श्री अवधेश माहेश्वरी श्री शुभम माहेश्वरी, कु यति केला, सहित सभी माहेश्वरी समाज के लोग मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *