राघवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। जगतपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध साधु रामगोपाल की शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जगतपुर निवासी रामगोपाल ब्रह्मचर्य जीवन व्यतीत करते हुए साधु वेश में रहा करते थे। तीन दिन पहले वह अपने गांव से नगरी जाने की बात कहकर निकले थे। शुक्रवार की दोपहर वह छिरिया सलेमपुर के पास स्थित एक पेट्रोल टैंक के नजदीक पैदल जा रहे थे। तभी वहां से निकल रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गए और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।