पूज्य झूलेलाल जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Blog

राघवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। सिंधी समाज के आरध्य देव पूज्य श्री झूले लाल देव जी का जन्मोत्सव पूज्य सिंधी पंचायत भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 8 बजे झूलेलाल मंदिर में मूर्ति का दुग्ध स्नान किया गया। 9 बजे स्कूटर, मोटरसाइकिल रैली झूलेलाल मंदिर स्टेशन रोड से निकाली गई। रैली का शुभारम्भ ज़िला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नौजवान साथियो नें झूलेलाल के जयकारे लगाए। प्रातः 11 बजे सिंधी गुरुद्वारा में पूज्य सुखमनी साहेब का आयोजन श्री मती भागा दीदी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। तथा इसके बाद झूलेलाल भवन में भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें हर समुदाय के लोगों नें प्रतिभाग किया। सदभावना एकता की कायम की। शाम कों झूलेलाल मंदिर भजन कीर्तन का आयोजन कपिल आहुजा व प्रकाश जुमनानी के देखरेख में आयोजन किया गया। देर शाम 6 बजे विशाल शोभायात्रा मुख्य मार्गो से निकाली गई। इस उक्त कार्यक्रम में सिंधी गुरुद्वारा में महाआरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में पूज्य झूलेलाल जी की मूर्ति आकर्षित रही। नौजवान साथी डांडिया नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन माहिल तालाब पर ज्योति विसर्जन के साथ किया गया। शोभायात्रा में घनश्याम दास जैसवानी, अजीत बलेचा, लक्षमण दास बाबानी, श्याम लाल कालरा, कमल राजदेव, जगदीश कदौरा,संतोष सिंधी,नरेश कालरा, मोहन लाल रावलानी, कमल छबरा, जीतू आहूजा, पंकज मखीजा आदि नेतृत्व कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *