शंकराचार्य का हुआ भव्य स्वागत* _धर्म और गौसंरक्षण का दिया संदेश—_

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा।जनपद बाँदा में 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बाँदा पहुंचे। इस यात्रा के दौरान शहर के अलीगंज में समाजसेवी/सपा नेता शेखर शर्मा के द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज व गौ प्रतिष्ठा हेतु गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत किया।शेखर शर्मा के द्वारा विधिविधान के साथ 21 ब्राह्मणों की टोली ने पूजा अर्चना कर आरती कर स्वागत किया। समाजसेवी/सपा नेता शेखर शर्मा ने कहा कि शंकराचार्य महाराज के द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।हम सभी ने एक स्वर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने का समर्थन किया है।स्वागत कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, सनातन धर्म प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। जय श्रीराम, हर-हर महादेव एवं गौमाता के जयघोषों से भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने सनातन धर्म, गौसंरक्षण एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और आस्था की आधारशिला हैं तथा समाज को धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं से भारतीय परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की।
शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गविष्टि यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, गौसंरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने विभिन्न गांवों और नगरों में धर्म, सेवा और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *