जय मां काली शेरावाली समिति के आयोजन में शामिल हुए डॉ. संदीप सरावगी, मां काली की आरती कर लिया आशीर्वाद

सनत कुमार  बुधौलिया

झांसी। तलैया मोहल्ला नगरा स्थित जय मां काली शेरावाली समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मां काली के जयकारों के बीच भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. संदीप सरावगी के आगमन पर तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

इसके पश्चात डॉ. संदीप सरावगी ने मां काली की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि मां काली की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहभागिता हमारी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण को दर्शाती है। हमें अपनी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देना चाहिए। मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम हो, यही कामना है।

कार्यक्रम का आयोजन मुकेश ठेकेदार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सभासद एवं नगर अध्यक्ष पंकज साहू, कोषाध्यक्ष संजीव साहू, महामंत्री सचिन श्रीवास, मंत्री अजय वर्मा सहित रिंकू वर्मा, तुषार वर्मा, अनुभव वर्मा, मोनू साहू, बॉबी साहू, पारस साहू, प्रमोद साहू, अमित अहिरवार, बाली वर्मा, अंशुल साहू, अंकित वर्मा, अंकुर वर्मा, अमित वर्मा एवं कपिल वर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां काली की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *