अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के द्वारा प्रांतीय कार्य समिति के निर्णय के क्रम में आज प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देकर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय मांगपत्र तथा जनपदीय समस्याओं का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बांदा पर हुए धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष केदार वर्मा ने कहा कि सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण कर अमीर और गरीब सभी बच्चों को समान शिक्षा दी जाए, प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए,माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 12 18 व 21 को यथावत रखकर सेवा सुरक्षा तथा सभी तदर्थ प्रधानाचार्यो को प्रधानाचार्य का वेतन दिया जाए , प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान व शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण में एन.ओ.सी. मानव संपदा पोर्टल व आवेदन संबंधी सभी विसंगतियों को दूर कराते हुए केवल ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु आवेदन का शीघ्र अवसर प्रदान किया जाए,भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय में ई- फाइलिंग लागू की जाए तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार एवं शासनादेश के अनुसार प्रत्येक पटल पर अधिकतम 3 दिनों में फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए , जनपदीय संरक्षक जानकी शरण शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में डॉक्टर के कस्तूरीरंगन की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में राज्य शिक्षा आयोग की स्थापना हो एवं 18 वर्ष तक के बच्चों को आरटीई एक्ट के अंतर्गत निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दी जाए, इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 की धारा 7(4) 29 सितंबर 2022 को किए गए संशोधन को 14 अक्टूबर 1986 से स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू किया जाए तथा इन विद्यालयों के शिक्षकों को अधिनियम की सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, वित्तविहीन विद्यालयों में छात्र संख्या के सापेक्ष शिक्षकों की नियुक्ति की जाए एवं कार्यरत सभी शिक्षकों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाए साथ ही उनके वेतन से कर्मचारी भविष्य निधि योजना में कटौती शुरू कराई जाए, संगठन के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के जीएफ खातों का रखरखाव अग्रिम निकासी तथा अंतिम भुगतान की व्यवस्था ऑनलाइन माध्यम से की जाए,कला व्यायाम संगीत भाषा एवं शिल्प के शिक्षकों को प्रवक्ता के पद पर 50% कोटे में पदोन्नति के निर्देश जारी हो, साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2014 से नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती पुनः शुरू कराई जाए, शत प्रतिशत प्रान नंबर आवंटन कर कटौती प्रारंभ की जाए, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 33 छ के अंतर्गत विनियमित शिक्षकों को उनकी नियुक्ति तिथि से सेवा का आकलन कर पुरानी पेंशन योजना तथा उच्च वेतनमानो की अनुमन्यता हेतु शासनादेश निर्गत किया जाए, 2026 के ग्रीष्मावकाश में जिन प्रधानाचार्य व शिक्षकों से जनगणना ब्रीफिंग व परीक्षाओं का कार्य लिया गया है उनके अवकाश लेखा में अर्जित अवकाश जमा करने हेतु निर्देश निर्गत किया जाए, माता-पिता पति पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों की मृत्यु व अंत्येष्टि एवं क्रिया करने वाले शिक्षकों को न्यूनतम 14 दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया जाए, विद्यालयों में विद्यार्थियों से अवैध शुल्क की वसूली पर पूरी तरह से रोक लगायी जाए तथा विभागीय व विद्यालय कार्य हेतु विद्यालय को 15 जुलाई 2022 के शासनादेश के अनुसार धन प्रदान किया जाए, हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का पदनाम प्रधानाचार्य ग्रेड 2 वेतन ग्रेड पे 6600 लेवल 11 दिया जाए,अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सेवा सुरक्षा के लिए सेवा नियमावली बनाई जाए तथा अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए
जनपदीय समस्याओं में माह अप्रैल 2019 के वेतन से कटौती हो चुकी एनपीएस धनराशि को जमा कराया जाए,सितंबर 2016 से दिसंबर 2023 तक सभी प्रकार के एरियरों की एनपीएस धनराशि को प्रान खातों में जमा कराया जाए, राम रोशन दिनकर सहायक अध्यापक पंडित जवाहरलाल नेहरू अखंड इंटर कॉलेज, चंदवारा का माह जुलाई 2026 का वेतन वेतनवृद्धि लगाकर ही भुगतान किया जाए ,राजेश सिंह सहायक अध्यापक किसान इंटर कॉलेज, नौहाई के प्रोन्नत वेतनमान का एरियर, राजेश कुमार सहायक अध्यापक ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज,अतर्रा के चयन वेतनमान का एरियर एवं कार्यालय को प्राप्त सभी प्रकार के एरियरों का भुगतान वरीयता के आधार पर कराया जाए, मालती कुशवाहा सहायक अध्यापिका जनता इंटर कॉलेज, खुरहण्ड के अवशेष वेतन का भुगतान नियमानुसार किया जाए, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति के सभी फार्मो का मिलान कर तत्काल अग्रसारित किया जाए, एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के प्रान खातों की त्रुटियों को तत्काल दूर कराया जाए आदि प्रमुख मांगे शामिल रही, चित्रकूटधाम मंडल बांदा में शिक्षा विभाग के मंडलीय डीडीआर तथा जेडी कार्यालय में शिक्षा अधिकारियों के स्थाई उपस्थित न होने के कारण फैल रही अवस्था से शिक्षकों में भारी आक्रोश भी दिखा धरने की अध्यक्षता दादूराम वर्मा ने की संगठन के जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने धरने में आए हुए सभी शिक्षक साथियों व शिक्षिका बहनों को धन्यवाद दिया कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया धरने में अंकिता द्विवेदी, निर्मला देवी, भूपेंद्र सिंह परिहार, राजीव कुमार, प्रेम सिंह, असीम कुमार, कृष्णकांत पाल, प्रदीप सिंह, शिवनारायण पटेल, अजय कुमार गुप्ता, रमाकांत गर्ग,विपिन कुमार दुबे, सर्वेश कुमार, पंच भैया प्रसाद, अजय कुमार, हरिशरण चौरसिया,अखिलेश शुक्ला, जय सिंह, अन्नपूर्णा देवी, कमलाकांत, लक्ष्मीकांत शुक्ला, दिलीप कुमार शुक्ला, मुकेश चंद, राम शिवहरे ,कृष्ण पांडेय, जमीर अहमद खान, सुदीप सिंह, धर्मराज, विजय कुमार, कृष्ण बिहारी, इंद्रजीत सिंह, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
