अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा, । निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बाँदा द्वारा मंगलवार को प्रातः 10 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियों आमधन-ई प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड तथा द इंडिया थर्मिट लिमिटेड ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
रोजगार मेले में लगभग 170 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके परिणामस्वरूप 115 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।
इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले को रोजगार प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बताते हुए सेवायोजन विभाग की पहल की सराहना की। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराना तथा बेरोजगारी को कम करना है।
रोजगार मेले का संचालन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बाँदा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
