सड़क की दुर्दशा पर फूटा जनाक्रोश — कांग्रेस का एक दिवसीय आंदोलन

Blog

 

  शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी और क्षेत्र में जर्जर सड़कों की भयावह स्थिति को लेकर आज विकासखंड छुरिया के गैंदाटोला में एक दिवसीय आंदोलन आयोजित किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व खुज्जी विधायक माननीय श्री भोलाराम साहू जी ने किया।
श्री साहू ने अपने जोशीले उद्बोधन में कहा कि — “साय सरकार को दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, परंतु विकास का नामोनिशान नहीं है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की मुख्य जिला मार्गों और ग्रामीण संपर्क सड़कों की हालत इतनी खराब है कि चलना दूभर हो गया है। कई सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क दिखाई देती है।”
उन्होंने बताया कि अनेक प्रमुख सड़कों की स्थिति वर्षों से जर्जर है। दो-दो बार बजट में प्रस्तावित होने के बावजूद अब तक प्राशासकीय स्वीकृति नहीं मिली, जिससे ग्रामीणजन, विद्यार्थी और किसान प्रतिदिन कठिनाई झेल रहे हैं। बरसात के मौसम में सड़कें दलदल में बदल जाती हैं, जिससे आवागमन ठप पड़ जाता है।
श्री साहू ने कहा कि “सरकार केवल घोषणा करती है, जमीन पर काम नहीं करती। ग्रामीण जनता की आवाज को अब अनसुना नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी सड़क की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी।”
इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “साय सरकार होश में आओ — सड़क बनाओ, जनता को राहत दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजा दिया। सभा स्थल पर ग्रामीणों ने भी अपने-अपने गांव की सड़क की दुर्दशा को गिनाते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की।
आंदोलन में बीरेंद्र बोरकर (प्रभारी, खुज्जी विधानसभा), श्रीमती छन्नी साहू (पूर्व विधायक), रितेश जैन (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, छुरिया), नरेश शुक्ला, सीमा यादव, चंद्रिका वर्मा, चुम्मन साहू (जनपद सदस्यगण), राजू सिन्हा (कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष), राजकुमारी सिन्हा, विपिन यादव, लादूराम तुमरेकी, राहुल तिवारी, प्रकाश शर्मा, भीखम देवांगन, अकील मेमन, राजिल कुरैशी, जयपाल यादव सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि यदि एक माह के भीतर जर्जर सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *