नाहरगढ़ तुलसीराम राठौर । -मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी ,दस्तक अभियान के नोडल अधिकारी डॉ सुरेश सोलंकी, डीपीएम निलेश गर्ग के सानिध्य में जिले में चल रहे दस्तक अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव-गांव पहुंच रही है।इसी कड़ी में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जगदीश खींची द्वारा ग्राम साबाखेड़ा, बुढ़ा, टकरावद एवं संजीत में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें अभियान के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया गया तथा लोगों को बताया कि इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। कुपोषण की पहचान कर विटामिन-A, ORS पैकेट एवं 14 दिन की जिंक गोलियां वितरित की जा रही हैं।निमोनिया एवं दस्त रोग की स्क्रीनिंग की जा रही है।टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र NRC में भर्ती कराया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामवासियों एवं माता-पिता से अपील की कि अपने बच्चों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करवाएं। यही आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। आप सभी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य टीम के इस प्रयास की सराहना की और बच्चों की जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर स्टाफ नर्स फार्मासिस्ट आदि कर्मचारी गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
फोटो