एट में घरेलू विवाद के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार शांति भंग के आरोप में एट पुलिस ने की कार्रवाई

Blog

के के श्रीवास्तव  की रिपोर्ट

एट जालौन

दिनांक 02 मई 2026 को जनपद जालौन के थाना ऐट क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त ब्रजेश कुशवाहा पुत्र तुलसीराम कुशवाहा, निवासी मोहल्ला हनुमान गढ़ी, कस्बा व थाना ऐट, उम्र लगभग 35 वर्ष, ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ घरेलू विवाद के दौरान लड़ाई-झगड़ा किया।
स्थिति को गंभीर होते देख स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। जांच के दौरान पाया गया कि अभियुक्त का व्यवहार सार्वजनिक शांति व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर रहा था और वह लगातार विवाद को बढ़ाने पर आमादा था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई की। इसके पश्चात उसे माननीय एसडीएम न्यायालय उरई के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना ऐट पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी, तथा किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *