दीनदयाल साहू की रिपोर्ट
कोपरा/गरियाबंद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कोपरा स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में नवनिर्मित भव्य शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी म्यूजियम का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने और राजस्थान के माउंट आबू स्थित मुख्यालय के 90 वर्ष पूरे होने पर संस्था से जुड़े सभी भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने बीते वर्षों में आध्यात्मिक जागरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कोपरा में आध्यात्मिक म्यूजियम का निर्माण प्रेरणादायी पहल है। आगे उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में आध्यात्मिक संस्कृति और सकारात्मक संस्कारों का प्रसार होगा, जिससे लोगों को जीवन में सही दिशा प्राप्त होगी।
श्री साव ने बताया कि संस्था की स्थापना वर्ष 1930 में लेखराज कृपलानी ने की थी और आज यह 147 देशों में अपने सेवा केंद्रों के माध्यम से कार्य कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह विश्व की ऐसी अनूठी संस्था है, जिसका संचालन बहनों द्वारा किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्था से जुड़ी बहनें पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान और जैविक खेती जैसे विविध सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ये प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं, साथ ही लोगों के जीवन को परमात्मा से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं।
इस अवसर पर राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी, आरती दीदी, सुनिता दीदी जी, लेखनी दीदी, आशीष भाई जी, मान.श्री नारायण भाई जी, विधायक मा. श्री रोहित साहू जी,भंडार गृह निगम अध्यक्ष मा.श्री चंदूलाल साहू जी, पूर्व विधायक मा. श्री संतोष उपाध्याय जी, भाजपा जिला अध्यक्ष मा. श्री अनिल चंद्राकर जी, नगर पंचायत अध्यक्ष मा. श्री रुपनारायण साहू जी, जिला महामंत्री मा.श्री चंद्रशेखर साहू जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गोपी ध्रुव जी एवं दीदी बहनों की उपस्थित रही।
…… ……..
