अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। जनपद बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण एवं एस. टी. डी. प्रोग्राम के अंतर्गत जनपदीय चिकित्साधिकारीयो का एक Orientation- cum-Sensitization कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह (CMO) एवं डॉ. अजय कुमार (DTO) बांदा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आर. एन. प्रसाद (ACMO), डॉ. विजय केसरवानी (DIO), डॉ. देवेश माथुर (Dy DTO) उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के सहयोग से आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर NACP की समझ को मजबूत करना तथा HIV/AIDS की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल से संबंधित सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला के दौरान NACP की संरचना, HIV की स्थिति, HIV की रोकथाम, HIV Testing एवं Counselling, ART सेवाएं, STI/RTI प्रबंधन, EVTHS तथा High-Risk Groups (HRGs), एवं HIV ACT 2017 व टोल फ्री नम्बर 1097 से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सुश्री डॉ. निधि टण्डन, श्री एम. ई. प्रसाद संत (CBE), सुश्री अवंतिका बाजपेयी (CBO) एवं श्री बृजेंद्र कुमार, (DISHA Cluster Program Manager), बांदा ने Resource Persons के रूप में प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही दिशा टीम से मुन्ना लाल प्रजापति (DIS), वसी मोहम्मद (M&E), उमा शुक्ला (DA Pro.) रिजवान हुसैन (DA Accountant), TI Sarvarth Seva Sansthan से विष्णु प्रताप सिंह (PM), रोहित कुमार मौर्या (M&E) सहयोग प्रदान किया।