सनत कुमार बुधौलिया
उरई । उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, योजना के अन्तर्गत मिशन में आबद्व प्रशिक्षण प्रदाता पं० हरगोविन्द मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च सोसायटी तथा शोभा फाउन्डेशन सासायटी द्वारा महत्वाकांक्षी ब्लाक रामपुरा में तथा न्याय पंचायत उमरी में स्थापित प्रशिक्षण केन्द्रों का उद्घाटन मा० विधायक माधौगढ़ श्री मूलचन्द्र निरंजन जी द्वारा फीता काटकर किया गया। मा० विधायक माधौगढ़ एवं सम्मानीय अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। उन्होने उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’कौशल सफलता की सीढ़ी है जो किसी को भी नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिये सशक्त बनाती है’’। आदरणीय यसस्वी प्रधानमंत्री के मिशन विकसित भारत 2047 को प्राप्त करने के लिए उनके द्वारा दिये गये नारे कुशलता से आत्मनिर्भता को शत-प्रतिशत उ०प्र० कौशल विकस मिशन द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण देकर इस दिशा में एक दूरगामी कदम उठाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित एम०आई०एस० मैनेजर श्री राम बदन पटेल द्वारा संचालित हो रहे प्रशिक्षण कोर्स के बारें में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी, कार्यक्रम की याद संजोय रखने हेतु प्रशिक्षण प्रदाताओं के प्रतिनिधियों श्री नितिन विश्वकर्मा एवं श्री आलोक द्विवेदी द्वारा माननीय विधायक जी को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन निदेशक जन शिक्षण संस्थान श्री कन्हैया लाल वैश्य द्वारा किया गया साथ ही साथ मनचस्थ सम्मानीयों अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के लिए समय देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया, सम्मानीय अतिथियों का स्वागत सहायक श्री तौफीक अहमद की टीम द्वारा किया गया इस दौरान प्रमुख रूप से कौशल विकास मिशन में पंजीकृत लाभार्थी अभिभावक तथा ग्रामवासी सहित संस्थाओं के हेड एवं उनकी टीम प्रशिक्षण प्रदाताओं के समस्त प्रशिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
