जग्गाखेेडी /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित पिपलिया कराडिया की साधारण सभा संस्था के प्रबंधक व पूर्व पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कृषक सदस्य की अध्यक्षता में बुुधवार को हुई। जिसमे संस्था प्रबंधक विजय सिंह पंवार सहित संस्था के सभी कर्मचारी एवं सदस्यगण मौजूद थे। सभा में विशेष रूप से किसानों को फसल में कृषि उत्पादों एवं नैनो उर्वरकों के सही समय एवं उचित मात्रा में उपयोग की जानकारी दी। किसानों को खेती की लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इस दौरान संस्था के वर्ष 2025-26 के कार्यों, आय-व्यय, वित्तीय स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा संस्था की उपलब्धियों पर सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा संस्था कर्मचारियों की अनुमोदना की गई । साधारण सभा में संस्था की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभा का संचालन व संस्था की वार्षिक रिपोर्ट हरिओम चौधरी ने पढकर सुनाई। सभी का आभार निलेश जाट ने माना ।