अन्ना मवेशी की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल

 

ब्रजेश उदैनियाँ   की रिपोर्ट

जालौन। नगर में अन्ना मवेशियों की बढ़ती संख्या राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आए दिन सड़क पर घूम रहे अन्ना जानवरों के कारण हादसे हो रहे हैं।
नगर निवासी विवेक मिश्रा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जालौन को शिकायती पत्र देकर अन्ना मवेशियों को गौशाला में संरक्षित कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर 2026 को चुंगी नंबर चार के पास अन्ना जानवर अचानक मोटरसाइकिल के पास आ गए, जिससे उनके भतीजे और बहू बाइक से गिरकर घायल हो गए। हादसे में बहू के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों पर अन्ना मवेशियों के झुंड घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन राहगीरों के साथ हादसे हो रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से अभियान चलाकर अन्ना मवेशियों को पकड़कर गौशाला में संरक्षित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *